रामगढ़ कैंट, झारखंड : मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच के सौजन्य से 16वां मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह श्री मारवाड़ी धर्मशाला सभागार में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा, खेल एवं विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रसेन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मानद सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल एवं संयुक्त सचिव उमेश राजगढ़िया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं मंच के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
उपाध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि किसी भी देश की प्रगति में शिक्षित एवं संस्कारवान युवाओं की भूमिका सर्वोपरि होती है। वहीं मंच के अध्यक्ष डॉ. ए.के. बेरलिया ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करना समाज का दायित्व है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने कहा कि समारोह का उद्देश्य मेहनत, अनुशासन, समर्पण और शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देकर युवाओं को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना है।
मुख्य अतिथि बसंत कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि रामगढ़ उनकी जन्मभूमि है और यहां आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष बिमल बुधिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।
सम्मानित प्रतिभाएं
दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं:
-
अमन मोदी
-
सिद्धी अग्रवाल
-
दिव्यम जैन
-
नैना शर्मा
-
विधी अग्रवाल
-
शुभम अग्रवाल
अन्य विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित प्रतिभाएं:
-
आराध्य जैन (हाफ मैराथन)
-
पूरव जैन (इंसपायर अवार्ड)
-
निश्छल गोयल (एमबीए)
-
प्रवीण मित्तल (सीएमए)
-
रौनक गोयल (एमबीबीएस)
-
सार्थक अग्रवाल (पीजीडीएम)
-
सोनिया कुमारी (एलएलबी)
