रामगढ़ में आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की मांग, बसंत कुमार हेतमसरिया ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ जिले में निशानेबाजी खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता एवं क्षेत्रीय स्तरीय रजत पदक विजेता शूटर बसंत कुमार हेतमसरिया ने उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज को आवेदन सौंपा है। उन्होंने जिले में एक आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की मांग की है।