कुजू (रामगढ़), झारखंड : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कुजू क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दिगवार पारटांड़ स्थित लुगू स्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री जागेश्वर प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि, रामगढ़ नगर परिषद मनोज गिरी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सुनीता देवी ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एकात्म मानववाद और राष्ट्रवाद का विचार आज भी प्रासंगिक है तथा भारत के बदलते स्वरूप में उनके विचार मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री मंजू देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शांति देवी, विनोद प्रसाद, मनोज कुशवाहा, संगीता देवी, राम प्रकाश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, मीनू देवी, लक्ष्मी देवी, रूपा देवी, गीता देवी और निशा देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं कुजू दक्षिणी पंचायत के मुरपा एवं बोंगाबार के बागादोहर में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री जागेश्वर प्रजापति ने की। कुजू दक्षिणी पंचायत के बूथ संख्या 240, 241 एवं 242 तथा बोंगाबार के बूथ संख्या 181 की महिलाओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में परमेश्वर प्रसाद केसरी, डिंपल प्रजापति, आशा देवी, मनसरी देवी, मीणा देवी, सुमन देवी, अनीता देवी, कुंती देवी, जानकी देवी, सुचिता देवी, काजल देवी और पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।