दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण, पत्नी रुपी सोरेन ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया सम्मान

Spread the love

रांची, झारखंड : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध Shibu Soren को मंगलवार को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू ने उनकी पत्नी रुपी सोरेन को यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान ग्रहण करते समय रुपी सोरेन भावुक नजर आईं। इस अवसर पर कल्पना सोरेन तथा शिबू सोरेन की पुत्री अंजली सोरेन भी मौजूद रहीं।

शिबू सोरेन को लोक कल्याण, सामाजिक न्याय तथा आदिवासी समाज के सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है।

झारखंड के सामाजिक एवं राजनीतिक इतिहास में शिबू सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और झारखंड राज्य आंदोलन को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान झारखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है और राज्यभर में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने इसे आदिवासी समाज और झारखंड आंदोलन के प्रति सम्मान बताया है।