मोहर्रम को लेकर रामगढ़ व चितरपुर में फ्लैग मार्च, उपायुक्त और एसपी ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रामगढ़ जिला मुख्यालय, चितरपुर प्रखंड सहित विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।