भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल के सभी 64 बूथों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रामगढ़ कैंट मंडल की बैठक शनिवार को मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सभी 64 बूथ अध्यक्षों की सहमति से रामगढ़ कैंट मंडल के सभी 64 बूथों के लिए बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि नियुक्त बूथ प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सफल संचालन और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, नगर महामंत्री सौरभ जायसवाल, कार्यालय मंत्री अमर भारती, मनोज सिंह, आईटी सह-संयोजक अमर कुमार, नगर मंत्री आकाश गुप्ता तथा आईटी संयोजक रोशन कुमार उपस्थित रहे।