रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 33वीं वार्षिक आम सभा 28 जून को, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

रामगढ, झारखंड : रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 33वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन 28 जून 2026 (रविवार) को सुबह 12:30 बजे चैम्बर भवन, बिजुलिया, रामगढ़ में किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि संगठन ने सभी सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

आम सभा के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे। वहीं, रामगढ़ विधायक ममता देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में फेडरेशन झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम के समापन के बाद सभी अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

चैम्बर की ओर से जारी निमंत्रण में बताया गया है कि यह वार्षिक आम सभा संगठन की गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच होगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक सदस्यों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।