भाजपा रामगढ़ जिला की विशेष बैठक संपन्न, नीलकंठ सिंह मुंडा बोले- बूथ स्तर तक पहुंचाएं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रामगढ़ जिला की विशेष सांगठनिक बैठक सोमवार को हाथीमारा स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवासी, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा तथा जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह मुंडा सहित सभी मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष का मार्गदर्शन जिला संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव एवं विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची अभियान को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष जिले में नौ विशेष संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवासी नीलकंठ सिंह मुंडा ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ समितियों को सक्रिय करने तथा लाभार्थी संपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर 24 घंटे का प्रवास, विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तथा आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल स्तर तक नियमित प्रवास एवं बैठकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया। बैठक में 24 घंटे का प्रवास, ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को सफल बनाने में डॉ. संजय प्रसाद सिंह, प्रो. खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, राजू चतुर्वेदी, जगेश्वर प्रजापति, किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलू साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, कुणाल दास, उज्ज्वल चक्रवर्ती, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा, शंकर करमाली, वारिश खान, रंजन फौजी, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार साह, संजय साह, रूपा देवी, नरेश साव, निरंजन कुमार, संतोष कुमार कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, गोविंद रजवार, अजय पासवान, शौर्य प्रसाद कुशवाहा एवं नूतन कुमार महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।