रामगढ़ (झारखंड) : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), रामगढ़ में जून माह में जन्मदिन मनाने वाले कुल 142 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और “वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स” थीम के तहत 27 एवं 29 जून को सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में जीएफए, एचएसपीए तथा मुख्य कार्यालय, रांची के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा।
आयोजन एचएसपीए कैंटीन, जीएफए कैंटीन एवं मुख्य कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को मजबूत करना तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।
समारोह के दौरान केक काटा गया, जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दी गईं और उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक माहौल को और मजबूत करते हैं।
बीएफसीएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझती है। अंत में प्रबंधन ने जून माह में जन्मदिन मनाने वाले सभी कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।