रामगढ़ कैंट (झारखंड) :रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ ने सत्र 2026-27 की शुरुआत सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के संदेश के साथ की। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश मोदी (बंटी), सचिव आशीष दास एवं उनकी टीम ने कार्यकाल के पहले दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर शहर के 20 से अधिक चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके अस्पतालों और कार्यालयों में जाकर सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र राय की स्मृति को समर्पित था। उनकी जयंती और पुण्यतिथि दोनों 1 जुलाई को होने के कारण देशभर में इस दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।डॉक्टर बी सी राय का जन्म 1 जुलाई 1883 को हुआ था तथा 1 जुलाई 1962 को उनका निधन हुआ ।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेश मोदी ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को पहचान दिलाना भी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक लोगों के जीवन की रक्षा करते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे समर्पित पेशेवरों का सम्मान समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है।
सम्मानित किए गए चिकित्सकों में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. शरद जैन, डॉ. ए.के. बरेलिया, डॉ. आलोक रतन चौधरी, डॉ. के. चंद्रा, डॉ. खुर्शीद हसन, डॉ. रोशन कुमार झा और डॉ. अमन आर्य सहित कई चिकित्सक शामिल रहे। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए शेखर शरद, सीए राकेश अग्रवाल, सीए प्रवीण अग्रवाल और सीए आकाश अग्रवाल समेत अन्य पेशेवरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोटेरियन प्रदीप कुमार सिंह, अरुण कुमार राय, संजीव सिंह, अनिल गर्ग, सुरेश बौंदिया, विजय अग्रवाल, राहुल जैन पाटनी सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी रोटेरियन एवं मीडिया प्रभारी अमरेश गणक ने दी।