रामगढ़ (झारखंड) :रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-21 पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत गुरुवार को मतदाता जागरूकता एवं सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा आवश्यक प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में रामगढ़ अंचल अधिकारी (सीओ) रमेश रविदास ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित प्रपत्र भरकर अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन रह सके।
अभियान के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) श्रीमती पार्वती देवी, बीएलओ-2 अमर भारती तथा एसोसिएट अवधेश कुमार ने मतदाताओं को सत्यापन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर वीरू सिंह, अकबर अंसारी, राजा खान, सोनू नायक, टिंकू, सिराज खान, शाहबाज खान, सुपारी कुरैशी, मुकेश राम, रघु ठाकुर, उमेश ठाकुर, सीताराम सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।