रामगढ़ (झारखंड) : श्री श्याम मंदिर, नेहरू रोड ट्रस्ट की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र वितरण के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 11 सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भी कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करने की दिशा में पहला कदम उठाया।
दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए विष्णु पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश अग्रवाल (पथरवा), सचिव पद के लिए तुलसी कुमार अग्रवाल (पिंटू), सह सचिव पद के लिए रोहित कुमार पंसारी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय अग्रवाल (मथुरा वाले) ने नामांकन पत्र खरीदा।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दिनेश कुमार पोद्दार, ऋषभ अग्रवाल (पटवारी), रोहित कुमार शर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, शंभू कुमार अग्रवाल (पटवारी), राजकुमार अग्रवाल एवं विकी अग्रवाल ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश बगड़िया एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने सभी संभावित प्रत्याशियों को नामांकन पत्र प्रदान करते हुए चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी कमल बगड़िया ने दी है ।