धनंजय कुमार पुटूस का 41वाँ जनता दरबार संपन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस का 41वाँ जनता दरबार रविवार को आरबीएसएस (RBSS) कार्यालय में आयोजित किया गया। जनता दरबार में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान भूमि, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त आवेदनों पर धनंजय कुमार पुटूस ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता दरबार केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास एवं संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे हमेशा आमजन के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या उनके लिए महत्वपूर्ण है। जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास के साथ वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में जुटे रहेंगे।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा उनके समाधान के लिए त्वरित पहल किए जाने पर धनंजय कुमार पुटूस के प्रति आभार व्यक्त किया।