पंजाब रेजिमेंट सेंटर में कर्नल ऑफ़ दि रेजिमेंट का पदग्रहण  समारोह, लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर को मिली कमान

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : पंजाब रेजिमेंट सेंटर, रामगढ़ में 18 अगस्त को गरिमापूर्ण बैटन हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, GOC-in-C, सेंट्रल कमांड एवं पंजाब रेजिमेंट के कर्नल ऑफ़ दि रेजिमेंट ने पंजाब रेजिमेंट की कमान से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तथा कर्नल ऑफ़ दि रेजिमेंट का पदभार औपचारिक रूप से लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर, कमांडेंट, द इन्फैंट्री स्कूल, महू को सौंपी। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर को बैटन सौप कर पदभार प्रदान किया ।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के कार्यकाल के दौरान पंजाब रेजिमेंट की परिचालन एवं प्रशिक्षण क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। इनमें भैरव बटालियन का गठन तथा अग्निवीर प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रेजिमेंटल सेंटर में विस्तार कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है बैटन

बैटन को सम्मान, उत्तरदायित्व और रेजिमेंटल गौरव का प्रतीक माना जाता है। यह पंजाब रेजिमेंट की गौरवशाली विरासत और उज्ज्वल भविष्य के बीच निरंतरता को दर्शाता है। साथ ही यह उन परंपराओं, मूल्यों और सैन्य भावना का प्रतीक है, जिन्होंने वर्षों से पंजाब रेजिमेंट को पहचान दी है।

समारोह के दौरान रेजिमेंट की समृद्ध विरासत, गौरवशाली सैन्य परंपराओं और अनुशासन की भावना को भी रेखांकित किया गया। बैटन का हस्तांतरण रेजिमेंट की परंपराओं को आगे बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहने की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

समारोह में पंजाब रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं के प्रति गर्व, सौहार्द और प्रतिबद्धता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।