15 हजार से अधिक शिवभक्तों के बीच फल, शरबत, दूध, पानी एवं प्रसाद का वितरण
रामगढ़ कैंट, झारखंड : सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला रोड स्थित वृद्धाश्रम के समीप सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का नेतृत्व समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने किया।
रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर से पवित्र जल लेकर विभिन्न क्षेत्रों की ओर जा रहे करीब 15 हजार शिवभक्तों एवं कांवरियों के बीच समिति के सदस्यों ने फल, शरबत, दूध, ठंडा पानी और प्रसाद का वितरण किया। गर्मी और लंबी दूरी की पैदल यात्रा के बीच शिविर शिवभक्तों के लिए राहत का केंद्र बना।
इस मौके पर धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि सेवा और सहयोग सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। सावन की पवित्र यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
सेवा शिविर को सफल बनाने में पूजा कुमारी, अमर बोदरा, अजय कुमार, अभिषेक महतो, सुरेंद्र राम, रवि भूषण, राम कुशवाहा, पिंटू मालाकार, राहुल अग्रवाल, चंदन सिंह, सिकंदर सोनी, विशाल कुमार, उदय सिंह, श्रीकांत कुमार, संजू भगत, जय अधिकारी, अनीता देवी, तारा शंकर सहित समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।