185 विद्यालयों में लगाए जाएंगे 925 पौधे, एकल अभियान ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड  :  पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकल अभियानरामगढ़ अंचल की ओर से मंगलवार को नई सराय स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ अंचल के सभी नौ संच के प्रभारी शामिल हुए

अभियान के तहत अंचल क्षेत्र में संचालित 185 विद्यालयों में पौधरोपण के लिए कुल 925 पौधे संच प्रभारियों को वितरित किए गए। प्रत्येक विद्यालय में पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।

पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ ने शिक्षकों और संच प्रभारियों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। पौधे को सुरक्षित रखते हुए उसे वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

प्रोजेक्ट चेयरमैन रमेश बौन्दिया ने बढ़ते वैश्विक तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पौधरोपण से बच्चों में भी प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। पौधों की देखभाल को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर ही इसके उद्देश्य को सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में सचिव उमेश राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, मनमोहन सिंह लाम्बा, मनोज अग्रवाल, ललित जैन और किशोर जाजू सहित अभियान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।