रामगढ़, झारखंड : जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं की ओर से करम महोत्सव का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। प्राकृतिक प्रकृति एवं भाई-बहन के अटूट प्रेम और संबंध का प्रतीक इस पर्व में अधिवक्ताओं ने पारंपरिक उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी उपस्थित रहीं और संघ के सदस्यों सहित जिलेवासियों को करम पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक ममता देवी ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और भाई-बहन के स्नेह का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपवास रखती हैं। साथ ही अच्छी कृषि और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। उन्होंने सभी लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
अधिवक्ता संघ में पिछले वर्षों से हो रहा करम महोत्सव का आयोजन
संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिला अधिवक्ता संघ परिसर में करम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी अधिवक्ता उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और पारंपरिक पर्व को मिल-जुलकर मनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकगायिका हिमाली कुमारी ने अपने झारखंडी लोकगीतों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। उनके लोकगीतों पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आनंद लिया और माहौल उत्सवमय बना रहा।
महासचिव ने किया धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में संघ के महासचिव सीताराम महतो ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष ऋषि महतो, कोषाध्यक्ष हरनाथ महतो, संयुक्त सचिव शंभूनाथ प्रसाद, विकेश रंजन, शंभूनाथ तिवारी, योगेश पांडेय, द्वारिका महतो, राजेंद्र महतो, सुबोध पांडेय, जगत महतो, राजकुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद, मोहम्मद सलीम, झलक देव महतो, सचिन महतो, रामदास प्रसाद सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।
महिला अधिवक्ताओं में मीना देवी, शकुंतला देवी एवं सीमा चौधरी की भी उपस्थिति रही।