रामगढ़ कैंट, झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से सेवा भावना और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामगढ़ गौशाला में गायों के लिए लापसी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने गौशाला में मौजूद गायों को प्रेमपूर्वक लापसी खिलाई। सदस्यों ने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा और उनकी देखभाल से समाज में दया, संवेदना और मानवता की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने और अपनी क्षमता के अनुसार उनकी सेवा करने का आह्वान किया।
क्लब की ओर से बताया गया कि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा समय-समय पर समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गौशाला में आयोजित यह कार्यक्रम भी क्लब की सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का हिस्सा रहा। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, नवलजीत कौर, जसमीत सोनी, दीपा वडेरा और बीना वडेरा सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। उक्त जानकारी प्रियंका जैन ने दी है ।