रामगढ़ कैंट, झारखंड : कोयरी टोला उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार, 27 सितंबर 2026 को सार्वजनिक रावण दहन समिति रामगढ़ यूथ के संरक्षकों, सदस्यों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई।
इससे पूर्व 20 सितंबर 2026 को कुशवाहा भवन में आयोजित बैठक में विजयादशमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के आलोक में रविवार की बैठक में समिति का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया।
समिति में कैलाश मुंडा, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र मुंडा, कृष्णा महतो, शिव चन्द्र प्रसाद, राजू कुशवाहा, रूपेश कुमार, केवल पासवान, शिबु गंझू, राजू करमाली और कपूर प्रसाद को संरक्षक बनाया गया।
वहीं रोशन कुमार को अध्यक्ष, दीपक कुमार मुंडा को सचिव, राम कुमार को कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, विक्की चन्द्रवंशी और दीपू सिंह को उपाध्यक्ष, कुणाल कुशवाहा को सह सचिव तथा उपेन्द्र कुशवाहा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा अंकित कुमार सिन्हा और प्रिन्स कुमार को मीडिया प्रभारी, अनिल कुमार साहू और राहुल गुप्ता को महामंत्री, पिंटू गुप्ता और अजीत कुमार को संगठन मंत्री, कृष्णा गंझू और भूषण कुमार (बंटी) को संगठन सचिव, संदीप कुमार दांगी और कपिल कुमार को साज-सज्जा प्रभारी तथा पियूष कुमार और संजू गुप्ता को मंच प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
समिति के सदस्यों में शक्ति कुशवाहा, सुधीर साव, सूरज कुमार, कैलाश महतो, सुधीर कुमार, शुभम कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुशवाहा, अर्जुन महतो, रणधीर कुमार, सचिन कुमार, आकाश कुमार, मुन्ना कुमार, दिलीप केडी, अविनाश कुमार, अभिषेक कुमार, अजय महतो, संदीप कुमार, अशोक साव, गौरव कुमार, बलराम कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, रिशु कुमार, गौतम कुमार, रोशन कुमार, उदय कुमार, अशोक मुंडा, रवि शंकर साव, संजू साव, डेविड कुमार, आकाश कुशवाहा, राहुल महतो, संजय महतो, राहुल कुमार, आलोक कुमार, अंकित कुमार, दीपक वर्मा और संतोष राम शामिल हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां आगे बढ़ाई जाएंगी।