गांधी जयंती पर गांधी घाट में मुक्तिधाम संस्था करेगी पुष्पांजलि व प्रार्थना

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर 2026 को गांधी घाट स्थित बापू के समाधि स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुक्तिधाम संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 10:15 बजे पुष्पांजलि एवं प्रार्थना की जाएगी।

मुक्तिधाम संस्था ने शहरवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सभी मित्रों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

संस्था की ओर से सभी लोगों से निर्धारित समय पर गांधी घाट पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

निवेदक: मुक्तिधाम संस्था, गांधी घाट, रामगढ़