नेमरा (रामगढ़) झारखंड :झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री और परिजनों से की मुलाकात
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मिलकर इस कठिन समय में उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना
राज्यपाल ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के नेमरा पहुंचने का सिलसिला जारी है।