धनबाद से लापता हुए धीरज मिश्रा, परिजनों ने लोगों से खोजने में मदद की अपील की

Spread the love

 धनबाद, झारखंड  :  धनबाद में धीरज मिश्रा नामक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों और परिचितों ने युवक की तलाश में लोगों से सहयोग की अपील की है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और पहचान से संबंधित जानकारी साझा कर लोगों से उन्हें खोजने में मदद मांगी जा रही है

साझा की गई सूचना के अनुसार, धीरज मिश्रा की उम्र लगभग 23 से 24 वर्ष, कद करीब 5 फीट 8 इंच और रंग गेहुँआ है। बताया गया है कि वह शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हैं। उनके पहने हुए कपड़ों के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पोस्ट के मुताबिक, धीरज मिश्रा शाम करीब छह बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उनके लापता होने से परिजन चिंतित हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर इस नंबर पर करें संपर्क

यदि किसी व्यक्ति को धीरज मिश्रा के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो कृपया मोबाइल नंबर 7004669836 पर संपर्क कर जानकारी दें। लोगों से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि युवक का पता लगाने में मदद मिल सके।