बीएफसीएल की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुए डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम के बुजुर्ग

Spread the love

30 से अधिक बुजुर्गों की श्रीरामलला के दर्शन की इच्छा पूरी करने के लिए बीएफसीएल ने की विशेष व्यवस्था

रामगढ़ कैंट, झारखंड : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से अधिक बुजुर्ग आज अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। बुजुर्गों की लंबे समय से चली आ रही धार्मिक आस्था और श्रीरामलला के दर्शन की इच्छा को पूरा करने के उद्देश्य से कंपनी ने इस विशेष यात्रा की व्यवस्था की है।

यात्रा की शुरुआत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू से हुई, जहां से सभी बुजुर्ग बस के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या पहुंचकर वे प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। यह यात्रा बुजुर्गों के लिए आध्यात्मिक संतोष, खुशी और यादगार अनुभव का अवसर बनेगी।

बीएफसीएल की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ उनके जीवन में खुशियों के विशेष पल जोड़ना है। कंपनी का मानना है कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की इच्छाओं को महत्व देना तथा उन्हें स्नेह, सम्मान और सहयोग प्रदान करना सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस यात्रा के सफल आयोजन में श्री राकेश गुप्ता, सीनियर जीएम – CSR के नेतृत्व में श्रीमती अदिति, श्री नितेश अग्रवाल एवं सुश्री प्रतिष्ठा पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

बीएफसीएल सामाजिक कल्याण और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहा है। डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए अयोध्या यात्रा की यह पहल कंपनी की सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बीएफसीएल का यह प्रयास समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।