रामगढ़ कैंट, झारखंड :समाज सेवा और जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से नेहरू रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापित किया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने के लिए दो डस्टबिन भी भेंट किए गए।
वाटर कूलर की स्थापना से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय नागरिकों, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों को राहत मिलेगी। वहीं, डस्टबिन उपलब्ध कराने का उद्देश्य मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखना और लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना और लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्लब की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य जारी रखे जाएंगे।
क्लब की इस पहल की मंदिर समिति और स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
मौके पर क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन के साथ मनबीर कौर, रंजू अग्रवाल, नीति अरोड़ा, नीरू साहनी, मेघा बगरिया, निधि एवं पिंकी बंसल उपस्थित रहीं।