रामगढ़, झारखंड :लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रामगढ़ के कांकेबार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
र्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।