कुजू (रामगढ), झारखंड :अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में भारतीय डाक प्रबंधन ने ढाई आखर मेरा आदर्श विषय पर सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के प्रतियोगिता में सहभागिता को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए।
विद्यालय के बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों में लेखन प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्य सह जोन एफ निशिकांत कर ने बच्चों के लेखन क्षमता की प्रशंसा की। कहा कि लेखन क्रिया से बच्चों में सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मौसमी बनर्जी ने भी बच्चों के लेखन क्षमता की सराहना की। भारतीय डाक विभाग झारखंड परिमंडल के डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आयोजित लेखन प्रतियोगिता में एएसपी नवीन अग्रवाल, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रामगढ़ बृजनंदन कुमार उपस्थित थे।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में बच्चों को प्रोत्साहित करने में हिंदी शिक्षक चंद्रशेखर सिंह यादव, अवधेश साहू, सौरभ पाठक, अंग्रेजी विषय के कृष्णा भट्टाचार्य, अल्पना तिवारी व अदिति कुमारी की भूमिका प्रमुख रही।