जान से मारने की धमकी और मारपीट को लेकर युवक ने थाना में फिर दी लिखित शिकायत

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  रामगढ़ जिले के गोल पर रामगढ  निवासी मुकेश कुमार (उम्र 28 वर्ष, पिता – रंजीत राम) ने एक बार फिर रामगढ़ थाना में जान से मारने की धमकी और मारपीट के मामले में लिखित आवेदन दिया है। आवेदक द्वारा इससे पहले भी 18/11/2025 को इसी तरह का आवेदन किया गया था, जिसमें उन्होंने कुछ स्थानीय युवकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

व्हाट्सऐप पर मिली जान से मारने की धमकी

मुकेश कुमार ने बताया कि 03 दिसंबर 2025 को सुबह 11:21 बजे उनके मोबाइल नंबर 82712 22722 पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर 72928-81974 से व्हाट्सऐप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। आवेदक ने संदेशों का स्क्रीनशॉट आवेदन के साथ संलग्न करते हुए कहा कि यह उनकी जान के लिए सीधा खतरा है और तुरंत कार्रवाई आवश्यक है।

पहले की घटना—पार्टी में बुलाकर की मारपीट

मुकेश कुमार ने अपने पुराने आवेदन (18/11/2025) का उल्लेख करते हुए कहा कि 12 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे उन्हें रामगढ़ के ला मैरिटल होटल के पार्टी हॉल में बुलाया गया। वहां पहुंचने पर सनी कुमार साव, अन्नी कुमार साव और रवि दूबे ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

आवेदक के अनुसार तीनों ने गाली-गलौज करते हुए पहले धक्का-मुक्की की, फिर लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में मुकेश को गंभीर चोटें आईं—पैर और शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हो गए। उन्होंने बताया कि चोट के कारण वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।हमला करने वालों ने घटना के दौरान उनसे 3,000 रुपये भी छीन लिए

पुलिस कार्रवाई की मांग

मुकेश कुमार ने दोनों घटनाओं को गंभीर बताते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी से तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि धमकियों और हमले से उनका परिवार भय में है और पुलिस संरक्षण आवश्यक है।

आवेदक ने जिन व्यक्तियों पर आरोप लगाया है, उनके मोबाइल नंबर भी आवेदन में शामिल किए हैं उनमे सनी कुमार साव : 7856863328 तथा अन्य संबंधित नंबर : 8825293406 शामिल है ।