रामगढ, झारखण्ड : सहायक आयुक्त उत्पाद बिमला लकड़ा के निर्देश पर सोमवार 08.12.2025 को उत्पाद कार्यालय रामगढ़ की टीम ने गोला थाना क्षेत्र के कामता गांव में व्यापक और सघन छापामारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 69 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई तथा आरोपी मनीष कुमार को उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a), 47(e), 52(d) के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा मनीष कुमार के मामा—हितलाल साव, संतोष साव और पंचम साव—के आवास पर की गई छापामारी में 100 लीटर महुआ शराब और 1000 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया। सभी पर उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक अमित मड़की और प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवानों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।