सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों को जरूरी देखभाल सामग्री के रूप में 24 कंबल, दवाइयाँ और काले चश्मे वितरित किए गए। क्लब सदस्यों ने मरीजों और उनके परिजनों को ऑपरेशन के बाद पालन की जाने वाली सावधानियाँ भी विस्तार से बताईं।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष नमिता श्रोफ, मेघा नागरिया , नीरू साहनी और पिंकी गांधी मौजूद रहीं। सभी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और सेवा भाव का परिचय दिया।
क्लब अध्यक्ष नमिता श्रोफ ने कहा कि क्लब का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में अपनी दृष्टि न खोए।
ओंकार आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम और क्लब सदस्यों के सहयोग से यह सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब ने आगे भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।