गिद्दी–नया मोड़ मार्ग पर दो हाइवा में जोरदार टक्कर, भीषण आग से दोनों वाहन जलकर राख

Spread the love

गिद्दी (हज़ारीबाग़), झारखंड :  हजारीबाग जिले के डाड़ी प्रखंड स्थित पंडराबौन जंगल में शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिद्दी को नया मोड़ से जोड़ने वाली सड़क पर दो हाइवा वाहनों की भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों में भयंकर आग लग गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि चालक वाहन से कूदकर मुश्किल से अपनी जान बचा पाए। एक चालक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा आग में जिन्दा जल गया ।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसी रास्ते से गुजरने वाले वाहन काफी दूर पहले ही रुक गए, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

ग्रामीणों ने तुरंत घायल चालक को अस्पताल भेजा और सूचना गिद्दी थाना को दी। पुलिस की टीम अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दोनों हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गए।