झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन चैपियनशिप में रामगढ़ के आकाश दास ने बालक वर्ग में और बालिका वर्ग में अन्नू कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता

Spread the love

रामगढ़, झारखंड :  झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन चैपियनशिप में रामगढ़ के आकाश दास गोल्ड मेडल जीतकर रामगढ़ का नाम पूरे राज्य में रौशन किया है। जिला के बालक वर्ग की टीम में शामिल आकाश दास ने गोल्ड मेडल जबकि प्रिंस राज उरांव एवं सोनू गुप्ता ने ब्रांज मेडल जीता। बालिका ग्रुप  में अन्नू कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर रामगढ़ जिला का नाम रौशन  किया है।

आकाश दास और अन्नू कुमार का चयन उनके बेहतर प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो आगामी 4 से 10 जनवरी तक नोयडा में खेला जाएगा के लिए किया गया है। जिला के बालक और बालिका वर्ग के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए बुधवार को गोडियारी बाग रोड स्थित टेंपल ऑफ वॉरियर्स में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रामगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिह बेदी, उपाध्यक्ष अमित सिन्हा, संयुक्त सचिव मनोज मंडल, सचिव शशि पांडे, सरंक्षक नंदकिशोर गुप्ता, पलक सिंह, शानू कुमारी, राखी कुमारी उपस्थित हुए और झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन चैपियनशिप में बेतहर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया और भविष्य मे उन्हें और बेहतर की शुभकामनाएं दी।

अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन चैपियनशिप में रामगढ़ जिला के प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने हम सभी को उत्साहित किया है। कहा कि हम आनेवाले समय मे जिला के प्रतिभागियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास करेंगे ताकि वे बेहतर प्रर्दशन कर सकंे। वहीं, उपाध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन चैपियनशिप में जिला के दो प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिला का नाम रौशन किया है। कहा कि हम उन्हें भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हैं।