रामगढ़, झारखंड :भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय गोरियारी बागी में आयोजित हुआ, जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने अटल जी के जीवन, योगदान एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता, ओजस्वी वक्ता और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। पोखरण परमाणु परीक्षण, आर्थिक सुधार और पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने की दिशा में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा।
उन्होंने बताया कि वाजपेयी जी एक श्रेष्ठ कवि भी थे, जिनकी कविताओं में देशभक्ति, राष्ट्रवाद और मानवता का अद्भुत संदेश मिलता है। कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रसिद्ध कविता “आओ फिर से दिया जलाएं” का वाचन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ कैंट मंडल के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया।
उपस्थित प्रमुख लोग
कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय कुमार (कुंटू बाबू), पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य इलारानी पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार फौजी, जिला मंत्री सरदार अनमोल सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, मंत्री विनोद राम, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।