नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 रामगढ : स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट, एक् वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के बाद रामगढ़ जिला, झारखंड में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए स्वीकृत तथा अस्वीकृत अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

अध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 9 अभ्यर्थियों का नामांकन स्वीकृत किया गया है, जबकि 1 अभ्यर्थी का नामांकन अस्वीकृत किया गया।

अस्वीकृत अभ्यर्थी —

ललिता देवी (उम्र निर्धारित न्यूनतम आयु से कम होने के कारण)।

वार्ड पार्षद पद

रामगढ़ जिला, झारखंड में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 231 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद 228 अभ्यर्थियों का नामांकन स्वीकृत किया गया, जबकि 3 अभ्यर्थियों का नामांकन अस्वीकृत किया गया।

अस्वीकृत अभ्यर्थी इस प्रकार हैं—

वार्ड संख्या 16

           रूबी कुमारी – मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण

          नीतू कुमारी – मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण

वार्ड संख्या 32

          रीना देवी – जाति प्रमाण पत्र दूसरे राज्य का होने के कारण

वार्ड नंबर 16 के लिए कुल तीन लोगों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन किया था। इसमें से दो का नामांकन रदद हो गया। जिसकी वजह से वार्ड नंबर 16 से मीना पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुई।

जिला निर्वाचन कार्यालय, रामगढ़, झारखंड की ओर से स्क्रूटनी उपरांत स्वीकृत एवं अस्वीकृत अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।