रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में शुक्रवार को रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नारियल फोड़कर, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यालय को कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला ने की, जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ नेता रंजीत पांडेय ने किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पटाखे छोड़े गए, फूलों की वर्षा की गई और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सेवा, समर्पण और संगठन की मजबूती की नई कहानी लिखेगा।
इस अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में कार्यालय की अहम भूमिका होती है। रामगढ़ कैंट मंडल का यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का माध्यम बनेगा।
प्रमुख उपस्थितियां
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय सिंह, रणंजय कुमार कुंटू बाबू, अमरनाथ चौधरी, प्रवीण मेहता, रंजीत कुमार सिन्हा, राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी और विजय जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मौके पर इला रानी पाठक, गणेश पांडेय, शशि पांडेय, महिमा तिवारी, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, रिद्धि राज, अशोक कुमार सोनी, राजीव पामदत्त, शशि शेखर सिंह, उमेश प्रसाद, सहदेव ठाकुर, संतोष कुमार साह, अमित कुमार अग्रवाल, ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल, अजीत गुप्ता, राजेश ठाकुर, अजय प्रियदर्शी, अभिषेक चौधरी, रूपा साहू, जितेन्द्र साहू, निरंजन कुमार, सोनू कुमार शौर्य, अशोक कुमार, मोहन पांडेय, अमित कुमार ठाकुर सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।