बताया गया कि डॉ. उमा सेन गुप्ता रामगढ़ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं और वर्तमान में एलुमनी एसोसिएशन की सक्रिय सदस्य भी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
इस मौके पर एलुमनी एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है कि रामगढ़ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा आज प्राचार्या के पद पर आसीन हुई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय निरंतर प्रगति करेगा।
कार्यक्रम में रामगढ़ महाविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद, सचिव डॉ. ताराशंकर अग्रवाल, सह सचिव मृत्युंजय कुमार, प्रो. उत्तम कुमार, प्रो. रेवा लाल पटेल सहित महाविद्यालय के सभी कार्यरत शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।