आदिवासी कुड़मि समाज की बैठक, जल्द प्रकाशित होगी कुड़माली पत्रिका और कैलेंडर

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : को आदिवासी कुड़मि समाज रामगढ़ एवं आदिवासी कुड़मि शिक्षक संघ रामगढ़ की संयुक्त बैठक जिला अध्यक्ष  राम विनय महतो की अध्यक्षता में 8 मार्च 2026 रविवार को आयोजित की गई। बैठक का संचालन सुरेश कुमार मेहता ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय महासचिव जगेश्वर नागवंशी केसरिआर, केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल मुतरुआर, प्रदेश संगठन सचिव लाल बहादुर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष माथुर महतो, शोधकर्ता ऋषि कुमार और राजकिशोर चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही रामगढ़ जिला से कुड़माली पत्रिका और कुड़माली कैलेंडर का प्रकाशन किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव जगेश्वर नागवंशी केसरिआर ने बताया कि सुरेश कुमार मेहता रामगढ़ जिला के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने कुड़माली भाषा में डिग्री हासिल की है। इसी कारण उनके आवासीय परिसर में बैठक आयोजित कर कुड़माली पत्रिका और कुड़माली कैलेंडर के प्रकाशन की योजना बनाई गई है, जिसे कुड़मि शिक्षकों की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा।

इसके लिए एक संयोजक मंडली का भी गठन किया गया, जिसमें कुड़मि शिक्षकों और बुइधगर कुड़मि हड़ कमिञा को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।

बैठक में डॉ. दुधेश्वर महतो, लाल बिहारी महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, मनोज कुमार, देवशरण महतो, रेशमनाथ महतो, उमेश महतो, अशोक कुमार महतो, जतरू महतो, प्रभु दयाल महतो, रोशन लाल महतो, अनिल कुमार महतो और दुलेश्वर महतो सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।