झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रामगढ़ में 424 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के तहत रामगढ़, झारखंड के जिला अधिवक्ता संघ परिसर में गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से जिला अधिवक्ता संघ परिसर के हाल नंबर–2 में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही।