बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र देवनंदन प्रसाद सिंह का इराक में निधन, वाणिज्यिक जहाज पर हमले में गई जान

Spread the love

धनबाद, झारखंड : धनबाद, झारखंड स्थित बीआईटी सिंदरी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र देवनंदन प्रसाद सिंह का इराक में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि इजरायल-अमेरिका और इराक के बीच जारी युद्ध के दौरान बसरा के पास एक वाणिज्यिक समुद्री जहाज पर हुए हमले में उनकी जान चली गई।

देवनंदन प्रसाद सिंह वर्ष 1990–94 बैच के छात्र थे और अपने साथियों के बीच “देव” नाम से जाने जाते थे। वे जहाज पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के दौरान ही यह घटना हुई। इस दुखद समाचार के बाद उनके मित्रों, सहकर्मियों और बीआईटी सिंदरी परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

सहकर्मियों ने बताया कि देवनंदन प्रसाद सिंह न केवल एक प्रतिभाशाली अभियंता थे, बल्कि बेहद दयालु, संवेदनशील और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति भी थे। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे अपने साथियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

मैकेनिकल विभाग के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।