रामगढ़, झारखंड :इंडिया पोस्टद्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान डाक अधीक्षक निरंजन कुमार, सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवानतथा डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडेयके निर्देश पर आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने अपने सहकर्मियों शुभम सौरव, प्रिया वर्णवाल और जास्मीना खातून के साथ जिले के कई स्कूलों का दौरा कर छात्रों और शिक्षकों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कई छात्रों के लिए शून्य बैलेंस बेसिक खाते खोलने हेतु आवेदन फॉर्म भी जमा किए गए।
टीम ने गणिनाथ स्कूल का भी दौरा किया, जहां प्रधानाध्यापक जे पी द्विवेदी और विद्यालय परिवार के शिक्षकों से मुलाकात कर डाक विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को विभाग का वार्षिक कैलेंडर और गंगाजल भी भेंट किया गया। विद्यालय के करीब 200 छात्रों के शून्य बैलेंस बेसिक खाते खोलने के लिए फॉर्म जमा किए गए, वहीं चार शिक्षकों का डाक जीवन बीमा भी किया गया।
इसी क्रम में टीम ने छावनी मिडिल स्कूल नईसराय में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यहां प्रधानाध्यापिका शीला Bala और सहायक शिक्षिका पुष्प कुमारी समेत अन्य शिक्षकों से मुलाकात कर छात्रों के लिए बेसिक खाते खुलवाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। जिन छात्रों के खाते अभी तक नहीं खुले हैं, उनकी सूची तैयार करने का अनुरोध भी किया गया।
इस दौरान मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने बताया कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं अब प्रोफेशनल वर्ग के लोगों के लिए भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह योजनाएं सुरक्षा और बचत का बेहतर विकल्प हैं।