रामगढ़ (झारखंड) : आर्मी पब्लिक स्कूल की बास्केटबॉल टीम साहिबगंज प्रतियोगिता के लिए रवाना, राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का लक्ष्य

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट के छात्र-छात्राएं आगामी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विद्यालय की टीम 28 मार्च 2026 को साहिबगंज स्थित संत जेवियर स्कूल के लिए प्रस्थान करेगी, जहां 29 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विद्यालय से कुल 16 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिसमें बालक वर्ग से 9 एवं बालिका वर्ग से 7 प्रतिभागी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर अपनी तैयारी को मजबूत कर रहे हैं। टीम को खेल शिक्षक प्रभात प्रताप सिंह राठौड़, शशि प्रसाद केसरी एवं शिक्षिका रेशमा पांडे के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए सिख रेजीमेंट सेंटर के प्रशिक्षकों द्वारा भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

टीम के साथ मैनेजर चंदन साहनी एवं कोच सुश्री रेशमा पांडे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह (सेना मेडल), प्राचार्य पंकज कुमार जैन, रामगढ़ जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह वेदी एवं कोषाध्यक्ष शशि कुमार पांडे ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में सफलता की कामना की है।