रामगढ़, झारखंड : शनिवार को फैज अक अहमद मुमताज ने छत्तरमांडू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता ने उपायुक्त को वेयरहाउस में लागू सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट और बैलट यूनिट की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके तहत सभी व्यवस्थाओं को सतर्कता के साथ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।