भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) :  भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ कैंट मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल आयोजन किया गया। 24 घंटे तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में जिला मंत्री संजय प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्रों में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, रणंजय कुमार (कुंटू बाबू), डॉ. संजय प्रसाद सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, राजू चतुर्वेदी, प्रो. आलोक कुमार, राजीव पामदत्त और कुणाल दास ने भाजपा के इतिहास, संगठनात्मक अनुशासन, अंत्योदय की अवधारणा तथा प्रदेश द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों पर विस्तार से व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद प्रो. संजय सिंह और धीरज कुमार साहू ने वर्ग गीत प्रस्तुत किया।

सात सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण महाअभियान का समापन वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित ठाकुर, अमर भारती और सागर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।