रांची (झारखंड) : राँची (झारखंड) में रविवार, 05 अप्रैल 2026 को मुक्ति संस्था द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर विधिवत पैक किया और उन्हें जुमार नदी तट तक ले जाया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।
प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था अब तक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू द्वारा की गई।
इस मौके पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल, आर के गांधी सहित अन्य लोग शामिल थे।
इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।