रामगढ़ (झारखंड) जिला के भुरकुंडा में पुलिस-गिरोह मुठभेड़, कुख्यात गैंग का सदस्य सनी सिंह घायल

Spread the love

भुरकुंडा (रामगढ़), झारखंड : जिले के भुरकुंडा इलाके में पुलिस और कुख्यात गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के सक्रिय सदस्य सनी सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर हरकत में आई पुलिस

पुलिस को सूचना मिली थी कि सनी सिंह अपने साथियों के साथ भुरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और भुरकुंडा व पतरातू इलाके में सघन घेराबंदी शुरू कर दी गई। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और जांच अभियान चलाया गया।

मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधि से बढ़ा शक

इसी दौरान दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना मिली। मंदिर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत टीम को मौके पर भेजा। भूरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति है तथा उसका गतिविधि संदिग्ध है इस सूचना पर भूरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तालासी और छापामारी किया गया छापामारी के क्रम मे अज्ञात अपराधकर्मी के दवारा पुलिस कि गाडी देखते ही पुलिस को लक्षित कर फायरिंग करने लगा जिससे थाना प्रभारी पतरातू कि गाडी के सीसा और बम्फर मे गोली लगा थाना प्रभारी बाल बाल बचे जवाबी करवाई मे फायरिंग करने वाले अपराधकर्मी के दाहिने पैर मे गोली लगा और जख़्मी होकर गिर गया जिससे नाम पता पूछने पर उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपना नाम सनी सिंह ग्राम रैलीगाढ़ा बताया गया जिसे घटनास्थल पर ही बैण्डज़ पट्टी कर जख़्मी हालत मे तुरंत सीसीएल अस्पताल भूरकुंडा भेजा गया घटना स्थल पर सनी सिंह का 02 देसी पिस्तौल एक मोबाइल एक लेदर बैग गिरा पड़ा मिला है |

कुख्यात गिरोह पर पुलिस की सख्त नजर

बताया जाता है कि सनी सिंह, राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो लूट, रंगदारी और धमकी जैसे मामलों में पहले से सक्रिय रहा है। गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

इलाके में बढ़ी सुरक्षा, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

लोगों में दहशत, लेकिन कार्रवाई से उम्मीद

मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों पर लगाम लगेगी और क्षेत्र में शांति बहाल होगी। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। घायल सनी सिंह से पूछताछ कर उसके साथियों और योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहे। मौके पर एसपी अजय कुमार, एएसपी सह पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सशस्त्र बल के साथ मौजूद थे।