रामगढ़ नगर परिषद की पहली बैठक संपन्न, पानी, सफाई व स्ट्रीट लाइट पर लिए गए बड़े फैसले

Spread the love

रामगढ, झारखण्ड : झारखंड के रामगढ़ नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन बुधवार को नगर परिषद भवन के सभागार में हुई।बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने व संचालन परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने किया। बैठक में नगर परिषद् क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसमें पेयजल संकट, साफ-सफाई की स्थिति, स्ट्रीट लाइट की समस्या एवं आवास से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

पानी की समस्या को देखते हुए नगर परिषद द्वारा सूखे क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने, जलमीनारों की मरम्मत कराने तथा खराब चापानलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क नंबर जारी करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का भी निर्णय लिया गया। प्रत्येक वार्ड में बोर्ड लगा कर आवश्यक नंबर लिखने का निर्णय लिया गया ताकि आम नागरित आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर सकें

साथ ही बैठक में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जतायी गयी तथा एक एक्यूआई लगाने पर चर्चा की गयी। साथ ही सदस्यों ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण उनके कार्यक्षे. में आता है। इस पर कार्यपालक अधिकारी द्वारा पूरे नियम को देखने की बात कही गयी।

नगर परिषद ने भरोसा दिलाया है कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकें।