रामगढ़ (झारखंड) : भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ कैंट मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि हाल ही में मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद अध्यक्ष द्वारा अपनी कमेटी का गठन कर जिला अध्यक्ष की सहमति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रंजन सिंह फौजी, प्रोफेसर संजय प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रजापति, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, दीनदयाल कुमार, दीपक सोनकर, श्रीमती शीतल सिंह, प्रोफेसर आलोक सिंह, शशि शेखर सिंह, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि रामगढ़ कैंट मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी के लिए मजबूत स्तंभ साबित होंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।
वहीं मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि वे सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।