नवस्थापित चिल्ड्रेन पार्क बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसमें सुरक्षित खेल क्षेत्र के साथ विभिन्न प्रकार के झूले, स्लाइड्स और खेल सामग्री की व्यवस्था की गई है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक साबित होगी। अपने संबोधन में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का विकास ही देश के उज्जवल भविष्य की नींव है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं उनके प्रतिनिधि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करता रहेगा।
इसी क्रम में सह-पाठयक्रम गतिविधियों के तहत नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्ट शिक्षिका अर्पिता दास के संचालन में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति देखने लायक रही। बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे चित्रों ने सभी का मन मोह लिया।
वहीं, कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। नेहरू, पटेल, टैगोर और सुभाष हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल को रोमांचक बना दिया। गणित शिक्षक अमित कुमार सिंह की प्रभावशाली कमेंट्री ने पूरे माहौल को और जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में आयोजित इन सभी गतिविधियों ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। श्री कृष्ण विद्या मंदिर अपने उच्च शैक्षणिक वातावरण और नवाचारपूर्ण प्रयासों के माध्यम से झारखंड में एक विशिष्ट पहचान बना रहा है।