रामगढ़ जिला कराटे चैम्पियनशिप 2026: दूसरे दिन 130+ खिलाड़ियों की भागीदारी, कुल संख्या 230 के पार

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड)। रामगढ़ जिला कराटे डो एसोसिएशन द्वारा आयोजित रामगढ़ जिला कराटे चैम्पियनशिप 2026 का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन रांची रोड स्थित स्कॉलर्स हाई स्कूल में किया जा रहा है।

दूसरे दिन 130 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया, जिससे कुल प्रतिभागियों की संख्या 230 के पार पहुंच गई। खिलाड़ियों ने मुकाबलों में शानदार तकनीकी कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, डॉ. शरद जैन और भाजपा रामगढ़ कैंट के मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं।

थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने कहा कि कराटे जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। वहीं डॉ. शरद जैन ने कहा कि खेल शरीर के साथ-साथ मन को भी मजबूत बनाते हैं। सुशांत कुमार पांडेय ने इस स्तर की प्रतियोगिता को रामगढ़ के लिए गर्व की बात बताया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रenshi नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि यह चैम्पियनशिप जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। महासचिव शिहान शशि पांडेय ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य कराटे चैम्पियनशिप में रामगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां से राष्ट्रीय प्रतियोगिता (मई, उत्तराखंड) के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।

समग्र परिणाम (Overall Results) :

  • ओवरऑल चैंपियन – The Temple Of Warriors (144 अंक)

  • प्रथम उपविजेता – Champions Dojo (129 अंक)

  • द्वितीय उपविजेता – Cobra Karate Academy (90 अंक)

स्वर्ण पदक विजेता:
जिया कुमारी, शिवांशी, अदिति कुमारी मिश्रा, आन्या शील, आयुष कुमार, तेजस दीप सिंह, आदित्य राज सिंह, आदित्य सिन्हा, आदित्य राज, राघव साह, नैतिक वत्स, सार्थक पांडेय, प्रांजल कुमार, नैतिक राज, करण राज सहित अन्य खिलाड़ी।

रजत पदक विजेता :

दिशाना रामरेजिया, अमायरा सिंह, जोइशा अग्रवाल, युविका अग्रवाल, ईशान साहिया, हर्षवीर सिंह, अर्जुन कुमार, अनुराग कुमार, अजय के. हेम्ब्रम, शिवम जायसवाल, आदर्श मिश्रा, रंजीत तुरी, श्रेष्टा बनर्जी, आकाश कुमार रजक, स्वायम सहित अन्य खिलाड़ी।

कांस्य पदक विजेता :

अविका सिंह, अनन्या रॉय, श्रेयजा मिश्रा, श्रद्धा कुमारी, आयांशी प्रीषा, कार्तिक कुमार, विवेक महतो, अभिनव कुमार, अभिजीत कुमार, अयान अंसारी, अंश अधिकारी, विवेक राय, धीरज कुमार, तेजस झा, कुमार उज्जवल, अंकित कुमार, अंबर कुमार सेन, आदर्श शर्मा, अर्जुन कुमार, शिवा कुमार, अमन पोद्दार, प्रिंस बेदिया, सिद्धार्थ कुमार साहू सहित अन्य खिलाड़ी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में रेफरी कमीशन चेयरमैन सेंसई संजय सोनकर, कोषाध्यक्ष बिनय रंजन एवं अन्य सदस्यों सुमित कुमार, राहुल पांडेय, कमल नायक, रुपेश कुमार, शेखर कुमार, जोगेंद्र गंझू, मार्शल टुडू, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, चांदनी साहनी, प्रदीप हांसदा, राशी सिन्हा, दीपाली कुमारी, बंटी, अभिषेक उपाध्याय, अंजलि कुमारी, बबलू महतो सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।