रामगढ़ कैंट, झारखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रसाद साहू का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रसाद साहू का रविवार को रांची से बरकाकाना प्रवास के दौरान रामगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अगुआई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने छावनी परिषद क्षेत्र स्थित सुभाष चौक पर पुष्प-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रांची-पटना मुख्य मार्ग से रामगढ़ पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। सुभाष चौक पर काफिला कुछ देर के लिए रुका, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर डॉ. आदित्य प्रसाद साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ की ऊर्जा और उत्साह यह दर्शाता है कि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी बताया कि वे बरकाकाना में आयोजित एक सामाजिक बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन और संगठनात्मक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। उनका स्नेह और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है।

कार्यक्रम के पश्चात डॉ. साहू का काफिला बरकाकाना के लिए रवाना हो गया।

इस मौके पर डॉ. संजय प्रसाद सिंह, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, सहदेव ठाकुर, राजीव पामदत्त, राबिन गुप्ता, सौरभ जायसवाल, सुमित कुमार, संतोष कुमार कुशवाहा, शशि शेखर सिंह, नामेंद्र चंचल, दीपक सोनकर, राजेश ठाकुर, संतोष कुमार साह, अरविंद सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश पाठक, कुणाल दास, मणिशंकर ठाकुर, मिथिलेश मंडल, शीतल सिंह, बिनु देवी, निशा सिन्हा, अमित कुमार अग्रवाल, आकाश गुप्ता, जीतू यादव, सुदीप मिश्रा, जगदीश शर्मा, विजय पाठक, भगवान प्रसाद, अमर भारती, मनोज सिंह, गौतम महतो, पप्पू यादव, अरविंद पांडेय, अंशु पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।