झारखंड : भीषण गर्मी को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों के समय में बदलाव; 21 अप्रैल 2026 से लागू

Spread the love

रांची (झारखंड) : राज्य में बढ़ते गर्मी के प्रभाव को देखते हुए झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी श्रेणी के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा K.G. से कक्षा 08 तक की पढ़ाई सुबह 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगी। वहीं, कक्षा 09 से कक्षा 12 तक की कक्षाएँ सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

इसके साथ ही, सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय, यानी सुबह 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करना होगा।

यह आदेश विभागीय सचिव के अनुमोदन के बाद संयुक्त सचिव मोईनउद्दीन खान द्वारा जारी किया गया है।